फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े नौ लाख लेकर नहीं करवाई जमीन की रजिस्ट्री, महिला पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। सिंघ भगवंतपुरा पुलिस ने पैसे लेकर जमीन की रजिस्ट्री न करवाने और जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेचने के मामले में एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है। इस मामले में पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित गांव बहडाली निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव की दलजीत कौर ने अपनी जमीन के कुछ हिस्से को बेचने के लिए 24 जनवरी, 2019 को उससे 9 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद 20 फरवरी को उसने फिर से दलजीत कौर को 50 हजार रुपये दिए। लेकिन दलजीत कौर लाखों रुपये लेने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवा रही है। बल्कि जमीन गांव के ही किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी है। इस पर सिंघ भगवंतपुरा पुलिस ने पीड़ित कुलदीप सिंह के बयान पर जांच पड़ताल करने के लिए दलजीत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें