फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में बढ़ा कोरोना से रिकवरी का रेट, अभी 803 केस सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी से रिकवरी रेट बढ़ रहा है। इसके साथ ही महामारी की वजह से लोगों की मौत होने का सिलसिला भी कम हो गया है। जो कि इलाके के लोगों और जिला प्रशासन के लिए काफी राहत की बात है। बुधवार को मात्र 37 लोग जिले में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 46 ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। वहीं, अब जिले में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा 803 रह गया है। जिला प्रशासन इस आंकड़े को अब शून्य करने की तैयारी में जुटा है। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

बुुधवार को जिले में कुल 37 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इनमें बनूड़ में एक, डेराबस्सी में तीन, ढकोली में तीन, खरड़ में तीन, लालडू एक और मोहाली शहरी में 26 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। जबकि कई इलाकों में एक भी केस सामने नहीं आया। इनमें जीरकपुर, घडुआं, नयागांव और न्यू चंडीगढ़ का क्षेत्र सबसे प्रमुख है। क्योंकि यहां पर लगातार संक्रमण से जुड़े केस आ रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि वह कोरोना की टेस्टिंग में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं और एक भी संक्रमण का केस आने के बाद संपर्क में 15 लोगों के सैंपल लिए जाते हैं। जिससे महामारी पर पूरी तरह ब्रेक लगाई जा सके। इसके अलावा कोरोना के टेस्ट की सुविधा जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में दी गई है। इसके अलावा मोहाली सिविल अस्पताल में अब 24 घंटे कोरोना टेस्ट की सुविधा की है। वहीं जिले में अब तक कोरोना के कुल 19 हजार 134 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 17 हजार 977 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं। वहीं, 354 लोगों की महामारी से मौत हुई है और अभी 803 केस सक्रिय रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें