फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शूटिंग चैंपियनशिप में रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के छात्रों ने 67वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप पिस्टल प्रतियोगिता 2024 में पंजाब का सदस्य बनकर स्वर्ण पदक जीता है। बीएड की छात्रा अर्शदीप कौर ने पंजाब वर्ग की टीम में स्पोर्ट पिस्टल में स्वर्ण पदक, स्टैंडर्ड पिस्टल में स्वर्ण पदक और पंजाब वर्ग की टीम में 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में कांस्य पदक जीता है। यह प्रतियोगिता डाक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में आयोजित हुई। प्रतियोगिताओं में एक और आरबीयू पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन राइट्स लाॅ प्रथम सेमेस्टर के छात्र इशिनित औलख ने स्पोर्ट्स पिस्टल टीम पंजाब श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता है। रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा और वाइस चांसलर डा. परविंदर सिंह ने दोनों छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों छात्रों ने विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है, जो न केवल शैक्षणिक बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व के समग्र विकास पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें