फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: विधायक रंधावा ने कोच मनप्रीत सिंह माना को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने प्रो कबड्डी लीग 2024 में हरियाणा स्टीलर्स टीम की जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर उन्होंने गांव मीरपुर, लालड़ू के हरियाणा स्टीलर्स टीम के कोच मनप्रीत सिंह माना को सम्मानित किया गया। विधायक रंधावा ने कोच मनप्रीत सिंह को लीग में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए टॉप कोच का अवॉर्ड जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि ये हमारे लिए गर्व की बात है। मनप्रीत हरियाणा के जिला सोनीपत में ओएनजीसी विभाग में हैं। मनप्रीत सिंह ने 2002 के दक्षिण कोरिया के बुसान में खेले गए एशियाई खेलों के एडिशन में स्वर्ण पदक जीतने वाली नेशनल स्टाइल कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व किया। मनप्रीत सिंह को मेजर ध्यानचंद पुरस्कार, एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक, विश्व कप में स्वर्ण पदक, प्रो कबड्डी सीजन 11 के विजेता हरियाणा स्टीलर्स के सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार मिल चुका है। डेराबस्सी में लालड़ू के पास मीरपुर गांव में सरदार पाखर सिंह के घर जन्मे मनप्रीत सिंह ने कतर के एशियाई खेलों-2006 में दूसरा पदक जीता और कोलंबो की एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें