फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पांच जगह किया जाएगा रावण दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पांच अक्तूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। अलग-अलग क्षेत्रों की रामलीला कमेटियों की ओर से रामलीला का मंचन किया जा रही है और रावण दहन का प्रोग्राम भी कमेटियों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। दशहरा को देखते हुए प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है और चेकिंग भी की जा रही है। प्रशासन की ओर से 35 फीट से ज्यादा ऊंचा रावण न करने के आदेश दिए गए हैं। शहर में हर साल की तरह इस बार भी दशहरा मानने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शहर में हर साल की तरह पांच जगह पर रावण दहन किया जाएगा। इनमें गांव लोहगढ़, गांव छत, बलटाना की कलगीधर मार्केट, गांव भबात और पीरमुछल्ला शामिल हैं। इसके लिए गांव भबात की धर्मशाला में पुतले बनाने शुरू कर दिए गए हैं। रावण का पुतला बनने के लिए विशेष तौर पर यूपी से टीम बुलाई गई है। पुतला बनाने वाले टीम मेंबर ने बताया कि इस बार पटाखे (बंब) कम लगाए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा प्रदूषण न हो। इस बार सबसे बड़ा रावण 35 फीट का होगा, जो लोहगढ़ और भबात क्षेत्र में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें