मोहाली। महिला थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान शुभम विश्वास निवासी सिगमा सिटी जीरकपुर के रूप में हुई है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी फरार चल रहा है और तलाश जारी है। 25 वर्षीय पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि एक सोशल मीडिया के माध्यम से वह आरोपी शुभम के संपर्क में आए थी। दोनों में गहरी दोस्ती हो गई क्योंकि आरोपी 2021 से उसके संपर्क में था। आरोपी ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा और उससे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
जब उसने शुभम पर शादी का दबाव डाला तो उसने उससे शादी करने से मना कर दिया। उसने उसका फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया और उसे धमकियां देने लगा कि अगर उसने किसी से कुछ कहा तो वह उसको नुकसान पहुंचाएगा। कर देगा। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी शुभम पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। संवाद