मोहाली। श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी फेज-1 मोहाली की रामलीला की तीसरी रात्रि में रामलीला एवं दशहरा मैदान में मंचित ताड़का वध प्रसंग ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत छोटे राम और लक्ष्मण के मंच पर आगमन के साथ हुई। ऋषि विश्वामित्र के मार्गदर्शन में दोनों भाइयों ने ताड़का और उसके अनुचरों से संघर्ष किया।
मंचन के दौरान जब राम ने धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाकर तीर छोड़ा और ताड़का का वध किया, तो पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। दूसरी और फेज 11 स्थित सरस्वती कला मंच के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया गया। वहीं फेज 1 स्थित अंकुश क्लब, फेज 5 स्थित श्री महादेव क्लब, गांव मटौर स्थित श्री रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला का मंचन किया गया। जिसमें कई तरह के दृश्यों का कलाकारों द्वारा मंचन किया गया।