खन्ना। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने रमनदीप सिंह नरूला को पंजाब में होने वाले उपचुनाव के गिदड़बाहा क्षेत्र का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। पार्टी ने यह नियुक्ति नरूला की पार्टी की वफादारी व कार्यकारी को देखते हुए दी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए रमनदीप सिंह नरूला जो कि इस वक्त मोहाली में रहते हैं। उन्होंने कहा कि वह खन्ना के रहने वाले हैं। उनका बचपन और पढ़ाई खन्ना में ही हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से ऑब्जर्वर के तौर पर दी गई, जिम्मेदारी को तनदेही से निभाऊंगा और पार्टी की जो गिद्दड़बाहा की सीट को जीतकर पार्टी की झोली में डालेंगे। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पंजाब के प्रताप सिंह बाजवा, राजा वड़िंग, एआईसीसी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, मीनाक्षी सिंह (प्रभारी पंजाब) महबूब छोकर (सह-प्रभारी पंजाब) व अन्य नेताओं का धन्यवाद किया।