फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: राष्ट्रीय क्वालीफायर के तहत पहले दिन बच्चों ने की शानदार घुड़सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बच्चों और वयस्कों के बीच घुड़सवारी को बढ़ावा देने के लिए चंडीगढ़ हॉर्स राइडिंग सोसाइटी ने मोहाली (वाईपीएस के पास) तीन दिवसीय राष्ट्रीय क्वालीफायर प्रतियोगिता की शुरुआत की।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें सुहावा (13) ने पहला जबकि साविया (10) ने दूसरे स्थान हासिल किया। सोसाइटी के महासचिव एडवोकेट जेएस तूर ने बताया कि नेशनल क्वालीफायर में पहले दिन 38 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 34 ने दूसरी बार नेशनल क्वालीफायर पास किया, जो अगले साल फरवरी में होने वाली नेशनल घुड़सवारी में हिस्सा लेने के लिए अनिवार्य शर्त है। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस के डीआईजी इंद्रवीर सिंह ने भी दूसरा नेशनल क्वालीफायर पास किया है।
बेटी सुहावा के पहले नेशनल क्वालीफायर पर खुशी जताते हुए पूर्व घुड़सवार डॉ. तरुणदीप कौर, आईआरएस ने कहा कि उनके पति रवि भगत, आईएएस (लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकादमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, मसूरी के तीन बार के सर्वश्रेष्ठ राइडर) का सपना था कि उनकी बेटी भी उनकी तरह घुड़सवारी में अव्वल आए और आज जब उसने 13 साल की उम्र में पहला नेशनल क्वालीफायर पास किया तो बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि उन दोनों को अपनी बेटी से काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि उसने प्रतियोगिता के दौरान दुर्लभ साहस का परिचय दिया। डॉ. तरुणप्रीत ने आगे कहा कि घुड़सवारी करते समय घोड़े को नियंत्रित करने के लिए एकाग्र, दृढ़ और शांत मन जरूरी है। डॉ. तरुणप्रीत ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है।
विज्ञापन

एडवोकेट जीएस तूर ने कहा कि सोहावा ने घुड़सवारी करते हुए आठ जंप पास किए हैं। वह सोसाइटी की प्रमुख घुड़सवारों में से एक हैं, जिनसे सीएचआरएस को काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की श्रेणी में करीब 60-70 प्रतिभागी थे, जिन्होंने घुड़सवारी को आगे बढ़ाने के अपने दुर्लभ कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि टेंट पेगिंग और अन्य गतिविधियों के लिए तीन दिवसीय राष्ट्रीय क्वालीफायर में उत्तर भारत से प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें