फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम का हुआ जन्म, अयोध्या में खुशियां

Sun, 06 Oct 2013 01:52 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 श्रीराम के जन्म के साथ ही अयोध्या नगरी में खुशियां मनाई जाती हैं। शनिवार रात को शहर में चल रही रामलीलाओं के दौरान श्रीराम जन्म का दृश्य मंचित किया गया।


फेज-1 में अंकुश क्लब द्वारा कराई जा रही रामलीला का उद्घाटन गगन मिश्रा ने किया। क्लब के प्रधान किरनजीत और संजीव शर्मा की देखरेख में यहां दर्शकों के लिए दो बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं।
विज्ञापन



यहां मुख्य तौर पर श्रीराम जन्म के दृश्य का मंचन हुआ। फेज-5 में नव युवा क्लब द्वारा प्रधान अरुण शर्मा की देखरेख में कराई जा रही रामलीला का उद्घाटन भाजयुमो मंडल प्रधान अतुल शर्मा ने किया।


 कलाकारों द्वारा श्रीराम जन्म और ताड़का वध के दृश्य मंचित किए गए। फेज-11 में सरस्वती कला मंच द्वारा फेज-11 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में करवई जा रही श्री रामलीला का उद्घाटन इंडस अस्पताल के एमडी डॉ. रमनदीप सिंह ने किया।


क्लब के प्रधान सतीश बंसल और सचिव जुगल किशोर ने दर्शकों का स्वागत किया। यहां ताड़का वध और लक्ष्मण-परशुराम संवाद के दृश्य प्रमुख रहे।


मटौर में श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी द्वारा कराई जा रही रामलीला का उद्घाटन विनय सेठी ने किया। चेयरमैन परमदीप बैदवान और प्रधान सिकंदर शर्मा ने दर्शकों का स्वागत किया।

 रामलीला के दौरान वृंदावन से आए कलाकारों ने राम जी द्वारा धनुष तोड़ने का मुख्य सीन पेश किया। सोहाना में श्री बालाजी रामलीला क्लब द्वारा प्रदान राहुल की देखरेख में कराई जा रही रामलीला का उद्घाटन रमनदीप कौर ने किया।
विज्ञापन


 कलाकारों द्वारा ताड़का वध सीता स्वयंवर के दृश्य मंचित किए गए। फेज-1 में डीसी आफिस की पार्किंग में श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी द्वारा कराई जा रही रामलीला में श्रवण कुमार की मृत्यु के मार्मिक दृश्य का मंचन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें