फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वास्थ्य किट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला (कांग्रेस पार्टी) अध्यक्ष अमरजीत सिंह गिल ने पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने लगभग दस लाख मूल्य की आवश्यक दवाइयां और स्वास्थ्य उत्पाद वितरित किए, ताकि तत्काल राहत सुनिश्चित की जा सके। गिल ने बताया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को प्रदान किए स्वास्थ्य किट में फर्स्ट-एड सामग्री, एंटीसेप्टिक, दर्द निवारक दवाइयां, एंटीबायोटिक्स, बुखार और जुकाम की दवाइयां, ORS पैकेट, मल्टीविटामिन, इम्यूनिटी बूस्टर, मच्छर भगाने वाली क्रीम और अन्य उत्पाद शामिल थे, ताकि वे संक्रामक और वेक्टर-जनित रोगों से सुरक्षित रह सकें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें