फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस पीछा करते पहुंची मोहाली, दो नशा तस्कर कार छोड़कर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। राजस्थान पुलिस दो नशा तस्करों का पीछा करते हुए गांव मोहाली में पहुंच गई। लेकिन दोनों नशा तस्कर पुलिस को चकमा देकर अपनी कार छोड़कर फरार हो गए। दोनों नशा तस्करों को पकड़ने के लिए मोहाली पुलिस राजस्थान से आई पुलिस की हर तरह से मदद कर रही है। अभी दोनों तस्कर पकड़े नहीं गए।
विज्ञापन

वीआईपी सिटी के फेज-1 में स्थित गांव मोहाली में शुक्रवार की दोपहर उस समय दहशत मच गई, जब राजस्थान पुलिस फिल्मी स्टाइल में एक स्कॉर्पियों में सवार दो युवकों का पीछा करते हुए वहां पहुंच गई। लेकिन दोनों नशा तस्कर युवक पकड़े जाने के डर से गांव के प्रवेश द्वार पर ही अपनी कार को छोड़कर गांव की गलियों से फरार हो गए। पुलिस ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में कामयाब रहे। दोनों नशा तस्कर भागते हुए गांव में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। गांव के लोगों की ओर से इस मामले की सूचना मिलते ही मोहाली एसपी सिटी हरविंदर सिंह विर्क, डीएसपी मनजीत सिंह, डीएसपी जांच गुरचरन सिंह और थाना फेज-1 के एसएचओ शिवदीप सिंह बराड़ पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां पूछताछ करने पर मोहाली पुलिस को पता चला कि राजस्थान पुलिस दो नशा तस्करों का पीछा कर रही थी।
इस मामले में एसएसपी मोहाली सतिंदर सिंह ने बताया कि दोनों तस्करों के खिलाफ राजस्थान में नशा तस्करी का मामला दर्ज है। मोहाली पुलिस अपराधियों को पकड़ने में यहां पहुंची राजस्थान पुलिस की हर तरह से मदद कर रही है। पुलिस गांव मोहाली की गलियों में फरार हुए दोनों नशा तस्करों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

फिरोजपुर के नंबर की है तस्करों की कार
इस मामले में राजस्थान पुलिस ने बताया कि नशा तस्करों की कार का नंबर फिरोजपुर का है। इस कार का राजस्थान पुलिस चंडीगढ़ से पीछा कर रही थी। इसमें एक तस्कर अंग्रेज सिंह फौजी निवासी गांव मदौड़, जिला फिरोजपुर, पंजाब और दूसरे के बारे में जानकारी नहीं मिली है। दोनों के खिलाफ थाना बाड़मेर, राजस्थान में नशा तस्करी का केस दर्ज है। पुलिस कार को मोहाली के थाना फेज-1 में ले आई है।
पुलिस ने जब आरोपियों की स्कॉर्पियों कार की तलाशी ली तो उसमें से किसी भी तरह के नशे का पदार्थ नहीं मिला। वहीं पुलिस ने बताया कि जिस रास्ते से दोनों तस्कर फरार हुए हैं वहां रास्ते में वह एक टूटा हुआ डोंगल फेंक कर गए हैं। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इसी डोंगल के कारण नशा तस्करों की लोकेशन पुलिस का पता चली थी। जिसे वह पकडे़ जाने के डर से फेंक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें