फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में राजा डी किंग का पैसों का लंगर: बांटे 500 रुपये के नोट, काफी संख्या में उमड़ी भीड़

Tue, 15 Sep 2026 09:22 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)

सार

पेट्रोल लंगर के बाद राजा डी किंग ने मोहाली में पैसों का लंगर लगाया। कूपन के आधार पर लोगों को 500 रुपये कैश दिया गया जो ट्राईसिटी में चर्चा का विषय रहा। 
विज्ञापन
राजा डी किंग का पैसों का लंगर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में पेट्रोल लंगर के बाद मंगलवार को मोहाली में भी राजा डी किंग की ओर से पैसों और खाने के सामान का लंगर लगाया गया। फेज-3बी1 स्थित मंदिर के बाहर आयोजित इस लंगर में करीब 200 लोगों को कूपन बांटे गए। कूपन पर क्रम संख्या के साथ जेएमडी यानी ‘जय माता दी’ लिखा हुआ था।
विज्ञापन


आयोजकों के मुताबिक, जिन लोगों को कूपन दिए गए हैं, उन्हें 500-500 रुपये की आर्थिक सहायता के साथ खाने का सामान भी दिया गया। इस तरह करीब 200 लोगों को इस लंगर का लाभ मिलने की बात कही गई है। कूपन बांटने के दौरान मंदिर के बाहर लोगों की आवाजाही भी बनी रही। आयोजन के दौरान लोगों में इस बात को लेकर उत्सुकता रही कि उन्हें कूपन के आधार पर नकद राशि और खाने का सामान उपलब्ध कराया जाएगा। 

आयोजकों के अनुसार, लंगर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है। चंडीगढ़ में पेट्रोल लंगर लगाए जाने के बाद मोहाली में पैसों और खाने के सामान का लंगर लगाए जाने से यह आयोजन चर्चा में रहा। ‘जय माता दी’ के नाम से कूपन बांटे जाने के कारण भी लोगों का ध्यान इस ओर गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह जरूरतमंदों की मदद के लिए किए जा रहे आयोजन से कई लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। राजा डी किंग की ओर से लगाए गए इस लंगर में करीब 200 लाभार्थियों को 500 रुपये और खाने का सामान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें