जीरकपुर। स्थानीय सैनी विहार फेस -4 में एक बिल्डर ने कॉलोनी के नजदीक बहते बरसाती नाले को बंद कर हरे पेड़ काट दिए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिल्डर ने बरसाती नाले पर कब्जा कर लिया है, इतना ही नहीं बिल्डर ने वहां पर बिना नक्शा पास करवाए मकान बनाने भी शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा बिल्डर ने वहां लगे सरकारी पेड़ों को भी काट दिया है। इस कार्य में तीन से चार विभागों की ओर से करवाई की जानी चाहिए थी, लेकिन कोई एक भी विभाग बिल्डर के खिलाफ करवाई को तैयार नहीं है।
कोट..
मुझे पहले भी इस मामले में शिकायत मिली थी लेकिन किसी ने भी लिखित शिकायत अभी तक नहीं दी। फिर भी नाजायज निर्माण को देखते हुए मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और जांच के बाद करवाई की जाएगी।
-संदीप तिवारी, कार्यकारी अधिकारी, नगर काउंसिल