फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: विकास नगर गली-4 में भरा बारिश का पानी निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। पिछले तीन दिन हुई तेज बरसात के कारण विकास नगर गेट-2, गली नंबर-4 में बरसात का पानी भर गया था। इसकी वजह से लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया था। पूरी गली कीचड़ और गंदे पानी से लबालब हो गई थी। लोगों की बार-बार शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने लोगों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए इस खबर को प्रमुखता से छापा जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। इस दौरान नगर परिषद की सेनेटरी इंस्पेक्टर संतोष वर्मा अपनी टीम के साथ, वार्ड नंबर 1 की पार्षद के पति मनजीत सिंह, स्थानीय निवासी संजय चौधरी, बालेश्वर, भरत कुमार, उदय संधू, जीतेंद्र यादव, सुरिंदर पटवाल, नवीन कुमार, केशव राणा आदि ने 1 जुलाई को गली में खड़े होकर शाम 4 से रात 10 बजे तक जेसीबी से खुदाई कर नाली बनाई। नाली बनाने के बाद इस नाली से बरसात का पानी निकाल गया। गली में ब्लॉक पड़े सभी गटर चैंबरों को खोला गया। पूरी गली का बरसात का पानी निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पार्षद के पति मनजीत सिंह ने लोगों को आश्वासन दिलाया जल्द नगर परिषद अधिकारी और प्रधान से बात कर गली क लेवल कर इस पर पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें