खरड़। ओम एनक्लेव सोसाइटी में पिछले कई सालों से घरों में बरसात के कारण तीन-तीन फीट तक दाखिल हो जाता है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है और न ही समस्या का समाधान करने के लिए कोई प्रयास किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के जिले के सीनियर उप प्रधान पवन मनोचा ने प्रशासन से मांग की कि उनकी इस गंभीर समस्या की ओर तुरंत ध्यान दिया जाए। इस मौके पर उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन द्वारा तुरंत इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया तो वह हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे जिसमें एसडीएम, कार्यकारी अधिकारी और नेशनल हाईवे अथॉरिटी को पार्टी बनाया जाएगा।