फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंजाब में कोई भी हलका किसी की जगीर नही - राजा वडि़ंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने खरड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खरड़ और माजरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में कोई भी हलका किसी की जगीर नहीं है, बल्कि पार्टी की मजबूती के लिए ईमानदारी और लगन से काम करने वालों को ही पद और टिकट दिए जाएंगे। मीटिंग में पार्टी पदाधिकारियों ने हलके में पार्टी टिकट के लिए कई दावेदारों की सक्रियता के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं में पैदा हो रही दुविधा का मुद्दा उठाया । साथ ही पार्टी की मजबूती के लिए एक हाथ की कमान की जरूरत पर जोर दिया। ब्लॉक इकाइयों के पदाधिकारियों ने पार्टी अध्यक्ष राजा वडि़ंग के समक्ष अपनी समस्याएं और पार्टी को मजबूत करने के लिए सुझाव रखे। इस दौरान कैप्टन संदीप संधू, पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग, खरड़ हलका कोऑर्डिनेटर राजवंत राय शर्मा, कमल किशोर शर्मा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्णजीत कौर, पंजाब कांग्रेस सचिव राकेश कालिया, ब्लॉक माजरी अध्यक्ष मदन सिंह मानकपुर शरीफ और रणजीत सिंह नंगलिया आदि ने भी भी अपने विचार रखे। मीटिंग में रमाकांत कालिया, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौतम, हंस राज बूथगढ़, हरनेक सिंह तकीपुर और अन्य नेता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें