फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कच्चे मकान की छत गिरी, बाल-बाल बचा परिवार

विज्ञापन
डेराबस्सी में कच्चे मकान की छत गिरने के बारे में जानकारी देती महिला। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
डेराबस्सी। वार्ड नंबर चार में शनिवार सुबह हुई भारी बारिश से एक कच्चे मकान की छत गिर गई। घर में रह रहा परिवार बाल-बाल बच गया। घर की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि उसके एक अन्य कमरे की छत भी गिरने वाली है।
विज्ञापन

मकान मालिक दलेर सिंह की पत्नी ने बताया कि वह लंबे समय से कच्चे मकान में रह रहे हैं। उनके पास छत ठीक करवाने के लिए पैसे नहीं हैं। सुबह हुई बारिश से एक कमरे की कच्ची छत गिर गई। इस कमरे में उसका पति सोया था, जो कुछ समय पहले ही वहां से उठकर भैंसों को चारा देने गया था, जिस कारण वह बाल-बाल बच गया। वह दूसरे कमरे में थे, नहीं तो वह भी हादसे का शिकार हो सकते थे। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि गरीब लोगों के लिए सरकार की ओर से शुरू की गई कच्चे मकान को पक्का करने की स्कीम के तहत वह कई बार फार्म भरकर दे चुके हैं, बावजूद इसके उन्हेें अब तक सरकार से सहायता राशि नहीं मिली है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से सरकारी स्कीम के तहत मकान की हालत सुधारने की मांग की।
विज्ञापन

वर्जन
सोमवार को दफ्तर पहुंचकर दस्तावेजों को देखने के बाद पता लग सकेगा कि स्कीम के पैसे उक्त परिवार को किस कारण से नहीं मिल सके।
-सुखजिंद्र सिंह सिद्धू, ईओ, नगर काउंसिल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें