फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को स्कूल से ला रही महिला से चेन स्नैचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 में महिला से चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया है। वारदात उस समय हुई, जब महिला अपने बच्चों को स्कूल से ला रही थी। महिला घर की सीढ़ियां चढ़ रही थी, तभी दो युवक बाइक पर आए और एक आरोपी महिला के पीछे से आकर उसकी सोने की चेन झपटने लगा। इस दौरान महिला ने स्नैचरों का मुकाबला किया और उनमें हाथापाई तक हुई, लेकिन स्नैचर चेन लेकर फरार हो गए। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद हो गई है। इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

फेज-11 के मकान नंबर 1347/12 निवासी महिला एकता ने बताया कि वह दोपहर को अपने बच्चों को स्कूल से पैदल घर ला रही थी। जैसे ही वह अपने घर की सीढ़ियां चढ़ने लगी तो पीछे से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। इनमें से एक युवक नीचे उतरकर उसकी ओर आया और उसके गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश की। महिला ने बचाव करने की कोशिश की तो उसने उसके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। आरोपी ने महिला को धक्का देकर गिरा दिया। महिला ने बताया कि एक आरोपी मोटरसाइकिल को स्टार्ट करके खड़ा था और दूसरा उसकी चेन झपटकर मोटरसाइकिल पर जा बैठा और दोनों फरार हो गए। महिला ने बताया कि घर के आसपास दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनकी जानकारी पुलिस को दे दी है।
जिक्रयोग है कि इलाके में लगातार स्नैचिंग की वारदातें हो रही हैं, लेकिन पुलिस सुरक्षा के नाम पर फेल साबित हो रही है। फेज-1 में कुछ दिन पहले हुई वारदातें अभी पहेली बनी हुई हैं। खरड़ की स्नैचिंग की वारदातें भी सुलझ नहीं पाई हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए, ताकि ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें