फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी जारी रहा बरसात का कहर, घरों में घुसा पानी,

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। रविवार को तीसरे दिन भी लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए कहर बनकर बरस रही है। क्योंकि शहर का ड्रेनेज और सीवरेज सिस्टम ब्लॉक हो चुका है और हर तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। तीसरे दिन कीबारिश के बाद अब हालात यह हो गए हैं कि पानी लोगों के घरों में घुस गया है। सड़कों पर, गलियों में, खुले प्लाटों में, बेसमेंट, पार्क श्मशानघट स्कूल सब पानी से लबालब भरे हुए हैं। इसके लिए लोग नगर काउंसिल को कोस रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस सबके लिए नगर काउंसिल के अधिकारी जिम्मेवार हैं, यदि नगर काउंसिल के अधिकारी समय रहते इस ओर ध्यान देते तो आज जीरकपुर के यह हालात न होते।
विज्ञापन

वैसे तो पूरे शहर में पानी ही पानी है, लेकिन शिवालिक विहार के हालात बद से बदतर नजर आ रहे हैं। शिवालिक विहार में हाउस नंबर 11 के आसपास बहुत सारे घरों में पानी घुस गया है। लोग बाल्टियों, डिब्बों से पानी बाहर फेंक रहे हैं। लेकिन बरसात दोबारा होने लगती है ओर फिर से पानी उनके घरों में घुस जाता है। यह खेल कल रात से चल रहा है। वहीं शिवालिक विहार में सीवरेज मिला पानी गलियों में बह रहा है। जिस कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। भबात रोड में बड़े-बड़े गड्डे बन चुके हैं, गाजीपुर गांव के रेलवे अंडरब्रिज इतना पानी भरा हुआ है कि निकलना मुश्किल है। वहीं शहर के वीआईपी रोड की दर्जनों सोसायटियों में टुल्लू पंप लगाकर पानी सोसायटियों से बाहर निकाला जा रहा है। शहर में इतना पानी हो चुका है कि लोग गाड़ियों के बजाय जूते उतारकर पैदल चलना पसंद कर रहे हैं, क्योंकि पानी ज्यादा भरने के कारण वाहन खराब हो रहे हैं ओर दो पहिया वाहन तो पानी में ही बंद हो जा रहे हैं। लोगों का पानी के कारण खराब हो रहे वाहनों की समस्या से लोग दो दिन में ही परेशान हो चुके हैं। शहर में ड्रेनेज सिस्टम नहीं है ओर बारिश का पानी सीवरेज लाइनों में डाला हुआ है। इस कारण लोड बढ़ने से सीवरेज सिस्टम ब्लॉक हो चुका है। इसके लिए सीधे सीधे नगर काउंसिल के अधिकारी जिम्मेदार हैं।
बिजली की समस्या से भी जूझ रहे लोग
पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बरसात के साथ-साथ बिजली से भी परेशान हैं। शनिवार की शाम से बिजली बार-बार जाने की समस्या आ रही है। रात को लोहगढ़, वीआईपी रोड जीरकपुर में कई सोसायटियों में पूरी रात बिजली गुल रही। जिस से इन्वर्टर भी खत्म हो गए हैं। लोगों को मोबाइल व लैपटॉप आदि चार्ज करने में भी समस्या आ रही है। इसके साथ ढकोली क्षेत्र में कई जगह बरसात के कारण पेड़ भी गिर गए हैं। एक दो जगहों पर तो बिजली की तारें भी टूट कर गिर गई हैं। हालांकि बारिश के दिनों में पावरकॉम विभाग पूरी तरह सतर्क रहता है, इस कारण कोई करंट लगने जैसी खबर सामने नहीं आई है। वहीं किसानों को भी इस भारी बरसात का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। बारिश के कारण धान की फसल पूरी तरफ लेट गई है। जिसे काटने में मुश्किल होगी ओर झाड़ भी बहुत कम हो जाता है। जिसका भारी नुकसान किसानों को आने वाले दिनों में भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

कोट
हमारा स्टाफ रविवार को पूरा दिन पानी की निकासी के लिए लोगों की मदद करने में लगा रहा। बाकी गलत प्लानिंग की वजह से शहर का यह हाल है, फिलहाल हम जो बेस्ट कर सकते थे वह कर रहे हैं। इस बार हाउस की मीटिंग में मैं अपनी तरफ से मत डालकर भेजूंगा कि कोई भी नई बनाई हुई सड़क कम से कम दो साल तोड़ी न जाए। बहुत हैरानी है कि हम सड़क बनाकर निकलते हैं ओर पीछे से तोड़ दी जाती है। इसके लिए हम सख्त कार्रवाई जल्द शुरू कर देंगे। बाकी जहां भी पानी भरने की समस्या आ रही है, वहां मोटर लगाकर पानी निकाला जा रहा है। -रवनीत सिंह, कार्यकारी अधिकारी जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें