मोहाली। बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम बदल दिया है। दिन में रात जैसी ठंडक होने लगी है। सोमवार को हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। निकासी न होने के कारण शहर की मुख्य सड़कों पर पानी से भर गया। जलभराव की वजह से सड़कों से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कई सड़कें तालाब तो कई नहर बन गईं। सोमवार को सुबह करीब दो घंटे की लगातार बारिश के कारण शहर के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खरड़ बलौंगी फ्लाईओवर पर गोपाल जंक्शन पर ट्रैफिक जाम के कारण काफी परेशानी हुई।
यही नहीं फ्लाईओवर के नीचे नीचे एयरपोर्ट रोड पर बारिश के कारण जलभराव होने से राहगीर परेशान होते दिखे। इसी तरह औद्योगिक क्षेत्र फेज-7 की मुख्य सड़क के साथ-साथ ओल्ड अमरटेक्स चौक पर पानी भरने और निकासी न होने से सीवर ओवरफ्लो हो गया। फेज 1 में भी यही समस्या देखने को मिली। शहर की मार्केट की पार्किंग में