फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएचई तार टूटा, तीन घंटे बंद रहा दिल्ली-चंडीगढ़ रेल मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शनिवार को दिल्ली के होलंबी कलां रेलवे स्टेशन के पास ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिक लाइन) तार टूटने से दिल्ली-चंडीगढ़ रेल मार्ग करीब तीन घंटे तक बंद रहा। इस दौरान दिल्ली से पानीपत, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़, अमृतसर की ओर जाने वाली कई ट्रेनों को रोक दिया गया। कुछ ट्रेनें दिल्ली से चलने वाली थीं, वहीं कुछ ट्रेनों को पानीपत और सोनीपत में रोकना पड़ा। इस बीच दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली नई दिल्ली-कालका शताब्दी भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शाम सवा पांच से सवा सात बजे तक खड़ी रही। मौके पर पहुंचे टावर वैगन के कर्मचारियों ने ओएचई तार की मरम्मत कर ट्रेनों का करीब तीन घंटे बाद परिचालन बहाल कराया। इस दौरान गर्मी में हजारों रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शाम की शताब्दी रात दस बजे के बाद पहुंची
नई दिल्ली-कालका शताब्दी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शाम 5:15 बजे चलती है और चंडीगढ़ में पहुंचने का समय रात 8:45 बजे है। यह ट्रेन शनिवार शाम को नई दिल्ली से ओवर हेड इलेक्ट्रिक तार के सही होने के बाद चंडीगढ़ के लिए शाम 7:15 बजे रवाना हुई और चंडीगढ़ रात 10 बजे के बाद पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें