फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव सेना पंजाब ने निकाला रोष मार्च, डीसी को सौंपा मांग पत्र

Wed, 30 Mar 2016 09:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
शिव सेना पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिव सेना पंजाब की तरफ से मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर रोष मार्च निकाला गया। रोष मार्च फेज-9 से शुरू होकर फेज-1 स्थित डीसी आफिस तक गया। रोष मार्च की अगुवाई शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रधान संजीव घनौली व पंजाब के उप प्रधान अमित गर्ग ने की। जबकि, दल के वाइस चेयरमैन राजीव टंडन, दीपक दानिया, राजेश मलिक व सोनी भी रोष धरने में मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने डीसी दिलजीत सिंह मांगट को मांग पत्र सौंपा। धरने में हिन्दू स्टूडेंट्स फेडरेशन के प्रधान निशांत शर्मा ने अपने साथियों सहित शामिल हुए। इन नेताओं ने कहा कि पंजाब में हिन्दू समाज की हो रही दुर्दशा को देखते हुए उन्होंने यह मार्च निकाला है। वहीं, हिन्दू समाज की मांगों को उठाने के लिए शिव सेना पंजाब 24 अप्रैल को अमृतसर में हिन्दू पंचायत का गठन करने जा रही है। इस मौके पर रोपड़ से जिला प्रधान अश्वनी शर्मा, लुधियाना प्रधान प्रिंस नारंग अश्वनी चोपड़ा, दीपक शर्मा और सुमित डिसूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें