फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टयूशन अध्यापक के घर घूसकर हमला करने के आरोप में पति पत्नी खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। बरवाला रोड पर स्थित एटीएस सोसायटी में 12 अगस्त की शाम को ट्यूशन पढ़ रहे दो बच्चों के बीच मामूली तकरार के बाद में एक बच्चे के माता-पिता द्वारा ट्यूशन टीचर के घर में घुसकर हमला करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घायल चेतन मनोचा की शिकायत पर आरोपी प्रापर्टी डीलर विजय भोला व उसकी पत्नी गीता रानी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी पति-पत्नी अभी फरार है और पुलिस उनकी तलाश में छापे मार रही है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी देते थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वीरइंद्र सिंह ने बताया कि घायल अध्यापक चेतन मनोचा वासी एटीएस सोसायटी ने बयान में बताया कि वह अपने फ्लैट में ट्यूशन पढ़ाता है। सोमवार को ट्यूशन पढ़ते हुए आरोपी विजय भोला के लड़के की एक अन्य लड़के के साथ मामूली कहासुनी हो गई। उसने दोनों को शांत करके दोनों के माता-पिता बुला लिए। इस दौरान अन्य बच्चे की मां विसाखा चौहान और उसका पति अभी बातचीत कर अपने लड़के को समझा रहे थे कि विजय भोला पत्नी गीता रानी व तीन-चार अज्ञात लोगों के साथ उनके घर में जबरदस्ती दाखिल हो गया। उन्होंने पहले तो जबरदस्ती सोसायटी में घुसने के लिए सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट की। इसके बाद उनके फ्लैट में दाखिल होकर दुसरे बच्चे के माता-पिता को पीटा। जब उसने छुड़वाने की कोशिश की तो आरोपी पति-पत्नी ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। झगड़े के दौरान उसका दांत भी टूट गया।
चेतन ने बताया कि उसकी पत्नी का कुछ दिन पहले ही ऑपरेशन हुआ था और डॉक्टर ने उसे बेड रेस्ट की सलाह दी थी पर आरोपी पति-पत्नी ने उसकी बीमार पत्नी से भी मारपीट करने की कोशिश की। इसके चलते उसने बच्चों को साथ लेकर कमरे का दरवाजा बंद करके जान बचाई। आरोपियों ने उसकी पत्नी को पीटने के लिए दरवाजा तोड़ने की कोशिश भी की पर शोर सुनकर पड़ोसी इकट्ठे हो गए जिन्होंने गेट से सिक्योरिटी गार्ड को बुलाया जिन्होंने उन्हें आरोपियों के चुंगल से बचाया। आरोपी पति-पत्नी हमला करने के बाद मौके से जान से मारने की धमकियां देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

ट्यूशन टीचर के हक में एटीएस सोसायटी के उतरने पर पुलिस ने दर्ज किया केस
हमले में शिकायतकर्ता चेतन मनोचा, सोसायटी के सुरक्षा गार्ड सुखजीत सिंह व दूसरे बच्चे की माता विसाखा चौहान घायल हो गई जिन्हें घायलावस्था में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस मामले में पुलिस की ओर से केस दर्ज करने में लापरवाही बरती जा रही थी। इसके चलते बड़ी गिनती में एटीएस सोसायटी के निवासी ट्यूशन टीचर के हक में उतर आए। उन्होंने मामला एसएसपी कुलदीप चाहल व डीएसपी डेराबस्सी गुरबख्शीश सिंह के ध्यान में लाया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
मैंने और मेरी पत्नी ने किसी को नहीं पीटा : विजय भोला
दूसरी ओर आरोपी विजय भोला ने बताया कि उसके लड़के की ट्यूशन पर दूसरे बच्चे के साथ झगड़ा हो गया था। इस बारे जब वह बातचीत करने के लिए वहां गया तो वहां पहले से ही मौजूद दूसरे बच्चों की माता विसाखा चौहान व उसके पति, ट्यूशन टीचर ने उसके व उसकी पत्नी के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट की। इस दौरान उन्हें चोट भी लगी। इस बारे में पुलिस को बयान दर्ज करवाए गए हैं।
थाना प्रमुरी वीरइंद्र सिंह ने बताया कि विजय भोला की शिकायत की जांच की जा रही है जिस बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमले में शिकायतकर्ता टयूशन अध्यापक चेतन मनोचा का दांत भी टूट गया है जिसके बारे में डाक्टर की रिपोर्ट आने के बाद धारा बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें