फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराली में वाशिंग मशीन में घुसा अजगर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। रेलवे के एक क्वार्टर में एक वाशिंग मशीन में कई फुट लंबा अजगर घुस गया। परिवार ने देखा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारी मनिन्द्र सिंह ने बताया कि वह सुबह नहाने की तैयारी कर रहे थे। नहाने से पहले अपने कपडे़ धोने के लिए वाशिंग मशीन में डालने चले गए। जैसे ही उन्होंने मशीन का ढक्कन खोला तो अंदर अजगर बैठा देख उनकी सांसें अटक गईं। उन्होंने फौरन पूरे परिवार को क्वार्टर से बाहर निकाला और कॉलोनी के पास ही रहने वाले एक सपेरे को बुलवाया। सपेरे ने मशीन के अंदर से अजगर को बाहर निकाला और एक प्लास्टिक के थैले में डाल लिया। इसके बाद अजगर को नदी में छोड़ दिया गया।
मनिंद्र ने बताया कि वह हैरान हैं कि इतना बड़ा अजगर आखिर वाशिंग मशीन में घुसा कैसे। इतना बड़ा सांप देख उनका परिवार डर गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें