फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नशा तस्कर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। पुलिस ने नशों की तस्करी को लेकर तीन लोगों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नशे के तौर पर प्रयोग किए जाने वाले टीके, कैप्सूल और पाउडर बरामद किया है। जबकि एक मोबाइल छीनने वाले नौजवान को भी काबू किया है।
विज्ञापन

सिटी पुलिस के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सिटी पुलिस पार्टी ने शहर के रूपनगर मार्ग पर पुराने टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान मिली गुप्त सूचना पर पुलिस पार्टी ने मोटरसाइकिल को रोककर सवारों की तलाशी ली। उन्होंने बताया कि एसआई सिमरणजीत सिंह और एएसआई केसर सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने तलाशी के दौरान मुलजिमों के पास से नशे के तौर पर प्रयोग किए जाने वाले 200 कैप्सूल, टीकों की शीशियां, 6 सीरिंज और 25 ग्राम पाउडर बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि सारा सामान नशे के तौर पर प्रयोग किए जाने वाला है। एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपयिों की पहचान मनजीत चिगल, अमनदीप शर्मा और विशाल कुमार के तौर पर हुई। तीनों को अदालत में पेश किया गया जहां पर तीनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें