मोहाली। केडी सिंह बाबू इंडोर स्टेडियम लखनऊ में आयोजित 39वीं ओपन राष्ट्रीय स्पारिंग, पूमसे और स्पीड किक ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पंजाब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 19 पदक अपने नाम किए। चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान ने किया। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के संस्थापक एवं सचिव-जनरल जिमी आर जगतियानी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन के जनरल सचिव सतपाल सिंह रीहल ने बताया कि पंजाब के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक और 7 कांस्य पदक जीते। पूमसे मुकाबलों में पंजाब टीम ने ओवरऑल द्वितीय स्थान हासिल किया। इन पदक विजेताओं को अब देहरादून में होने वाली आगामी अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। संवाद