मोहाली। जिले की पुलिस ने धोखाधड़ी व ठगी के मामले में 12 साल से पकड़ से बाहर दो भगोड़ों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में संजीव कुमार उर्फ संजू निवासी बिलासपुर हिमाचल प्रदेश और थाना फेज-1 मोहाली में वांछित आरोपी अवतार सिंह निवासी गांव देहदणा पटियाला शामिल हैं।