फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जियो गेम्स और चितकारा यूनिवर्सिटी ने इनोवेशन सेंटर का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। चितकारा यूनिवर्सिटी में जियो गेम्स इनोवेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया। इसमें गेमिंग और शिक्षा की दुनिया में एक नये अध्याय को जोड़ा। यह सेंटर छात्रों को नए विचारों की खोज करने और गेमिंग को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, बायोटेक्नोलॉजी, मेडिसिन और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों से जोड़ने का अवसर प्रदान करेगा। व्यावहारिक और इमर्सिव लर्निंग के माध्यम से यह सेंटर विद्यार्थियों में समस्या-समाधान की क्षमता और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करेगा। उन्हें भविष्य की कैरियर संभावनाओं के लिए तैयार करेगा। 80 विद्यार्थियों की क्षमता वाला यह अत्याधुनिक इनोवेशन सेंटर भविष्य के इनोवेशन लीडर्स तैयार करने के लिए एक लॉन्चपैड के रूप में स्थापित किया गया है। चितकारा यूनिवर्सिटी की प्रो चांसलर डॉ. मधु चितकारा ने कहा कि जियो गेम्स इनोवेशन सेंटर हमारे विद्यार्थियों के लिए एक ऐसा लॉन्च पैड होगा जहां वे सीखेंगे, नवाचार करेंगे और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें