फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा के लिए दाखिला शेड्यूल, 30 तक जमा करवाएं फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने हर चार महीने बाद ली जाने वाली अतिरिक्त पंजाबी विषय की परीक्षा के लिए दाखिला फार्म भरने का शेड्यूल सोमवार को जारी कर दिया। हालांकि परीक्षा कब करवाई जाएगी, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस संबंधी सारी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर अपलोड है। बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा फार्म 30 जून तक जमा करवाए जा सकेंगे। फार्म जमा करवाने के समय संबंधित विद्यार्थी को योग्यता सर्टिफिकेट की सत्यापित प्रतियां शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करनी हाेंगी। इसके लिए परीक्षा फीस तीन हजार रुपये तय की गई है, जो ऑनलाइन, डेबिट, क्रेडिट कार्ड या अन्य तरीके से जमा करवाई जा सकती है। परीक्षा कंट्रोलर का कहना है कि परीक्षा से ठीक 15 दिन पहले इस बारे में सूचित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें