फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड को मिली नई सचिव, कल्पना ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) को नई सचिव मिल गई हैं। भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी कल्पना के. ने मंगलवार को सचिव का कार्यभार संभाल लिया। कल्पना के. 2014 बैच की अधिकारी हैं। इससे पहले वह पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत थीं। वह विश्व बैंक परियोजना स्कूल शिक्षा की परियोजना निदेशक भी रह चुकी हैं। कल्पना के. पंजाब कैडर की अधिकारी हैं। उनके पास शिक्षा प्रशासन, नीतियों के क्रियान्वयन और स्कूल शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं के संचालन का अनुभव है। उन्होंने वन एवं वन्यजीव विभाग में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। इनमें फिरोजपुर वन्यजीव मंडल में मंडल वन अधिकारी और महेंद्र चौधरी प्राणी उद्यान की निदेशक की जिम्मेदारी शामिल है। उनके पास क्षेत्रीय प्रशासन और संस्थागत प्रबंधन का भी अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें