12वीं के रिजल्ट में एक बार फिर वीआईपी सिटी मोहाली के टीचर फिसड्डी साबित हुए हैं। जबकि ग्रामीण एरिया व मेरीटोरियस स्कूल की छात्राओं ने जिले की लाज बचाई है। साथ ही मेरिट सूची में सम्मान जनक स्थिति में पहुंचाया है। इस बार जिले की पास प्रतिशत 69.11 रही है। जो कि राज्य में सबसे निचले स्थान से सिर्फ एक स्थान ऊपर है। जबकि अन्य पड़ोसी जिले भी पास प्रतिशत के मामले में जिले को मात दे गए हैं। इतना ही नहीं गत वर्ष मेरिट में जहां जिले के आठ छात्र अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे थे। इस बार केवल तीन लड़कियां ही मेरिट सूची में जगह बना पाई है।
जानकारी के मुताबिक, फेज-3बी1 स्थित सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जो कि शहर का प्रमुख स्कूल है। पूरे पंजाब के टीचरों को यहां पर ही ट्रेनिग दी जाती है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का यहां आना-जाना लगा रहता है। लेकिन इस स्कूल से एक भी छात्र मेरिट में स्थान नहीं बना पाया है। इसके अलावा प्राइवेट स्कूलों की स्थिति भी काफी अच्छी नहीं है। इसने जिला शिक्षा विभाग के लिए एक बार फिर खतरे की घंटी बजा दी है। हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी स्कूलों से स्कूल से सब्जेक्ट वाइस रिजल्ट मंगवाया जाएगा। जिन टीचरों का रिजल्ट सही नहीं होगा। उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिक्रयोग है कि मोहाली पंजाब का वीआईपी शहर है। यहां के अधिकतर स्कूलों में अफसरों व अधिकारियों की पत्नियां व रिश्तेदार कार्यरत हैं। जिनके रिजल्ट खराब आने पर बोर्ड कोई कार्रवाई नहीं कर पाता है।
5922 ही परीक्षा कर पाए पास
12वीं की परीक्षा में इस बार जिले के 8569 विद्यार्थी अपीयर हुए थे। जिसमें से 9922 ही परीक्षा पास कर पाए हैं। जबकि शेष विद्यार्थी फेल हो गए।