फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंजाब पुलिस के एएसआई का बेटा-बहू डिपोर्ट, गांव जौला खुर्द का निवासी है दंपती

विज्ञापन
विज्ञापन
लालडू। गांव जड़ौत के प्रदीप के बाद गांव जौला खुर्द से भी एक दंपती को डिपोर्ट कर दिया गया है। गुरप्रीत सिंह का पिता जसविंदर सिंह पंजाब पुलिस में बतौर एएसआई थाना एयरोसिटी में तैनात हैं। दोनों अपने बेटे और बहू को लेने अमृतसर गए हैं। लालडू से पांच किमी दूर गांव जौला खुर्द में जसविंदर सिंह के परिवार में दो बेटे हैं। बड़े बेटे गुरप्रीत सिंह का करीब डेढ़ साल पहले अमनप्रीत कौर वासी गांव घग्ग शहजादपुर के साथ विवाह हुआ था। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार करीब आठ माह पहले गुरप्रीत अपनी पत्नी अमनप्रीत के साथ लाखों रुपये खर्च कर अमेरिका गया था। आठ माह विभिन्न मुल्कों से भटकते अवैध रूप से बार्डर पार कर अमेरिका में घुसने में सफल भी हुए लेकिन डंकी रूट के कारण इन्हें अमेरिका की इमीग्रेशन पुलिस ने धर लिया। दोनों पति–पत्नी को 119 दल के साथ डिपोर्ट कर दिया गया है। हालांकि उनके दस्तावेज भी बने थे, लेकिन वैध वीजा न मिलने की वजह से डंकी रूट चुना गया। उनका गांव में एक दो मंजिला पक्का घर के अलावा छह एकड़ कृषि योग्य जमीन भी है। परिवार ने एक खुशहाल जिंदगी जीने की लालसा में उनको विदेश भेजा परंतु दोनों के डिपोर्ट हाेने से उनकी न सिर्फ उम्मीदें टूटी बल्कि लाखों रुपये बेकार हो गए हैं। छोटा बेटा अविवाहित है। एक प्राइवेट फैक्टरी में कार्यरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें