फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस की चोरी हुई रिवाल्वर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। इलाके के विकास नगर से चोरी हुई पंजाब पुलिस की रिवाल्वर करीब दो महीने बाद पुलिस ने बरामद कर ली है। चोरी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी पहचान जनता कॉलोनी निवासी अंकित के रूप में हुई है। चोरी करने के बाद अंकित जिसे इसको बेचा तो उन आरोपियों ने इस सरकारी रिवॉल्वर को एक के बाद एक कई जगह पर बेचा था। पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकित को अदालत में पेश करके एक दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 22 सितंबर को विकास नगर के रहने वाले पुलिस मुलाजिम विजय कुमार के घर में चोरी हो गई थी। इसमें चोरों ने उनके घर में रखा सरकारी रिवॉल्वर और 12 कारतूस भी चोरी किए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि 8 नवंबर को पुलिस ने सूचना पर जनता कॉलोनी निवासी आकाश उर्फ कुक्कू को गिरफ्तार किया था। इससे पूछताछ में उसके पास से चोरी किए गए गहने बरामद हो गए थे। उसने बताया था कि रिवाल्वर उसने जनता कॉलोनी के ही रहने वाले आजाद चौटाला को 3000 रुपये में बेच दी थी, लेकिन अभी आरोपी आजाद चौटाला नशे के किसी मामले में पहले से ही रोपड़ की जेल में बंद था। इसके बाद उसे पूछताछ के लिए 10 नवंबर को वहां से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। उसने पूछताछ में बताया कि उसने रिवाल्वर अपने भाई अरुण कुमार को दे दिया है। जब पुलिस ने अरुण कुमार को गिरफ्तार किया तो पता चला कि उसने रिवाल्वर आगे 18000 रुपये में अंकित निवासी जनता कॉलोनी को बेच दिया है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 नवंबर को मुख्य आरोपी अंकित को गिरफ्तार करके रिवाल्वर भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें