फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब हिमाचल का बड़ा भाई लेकिन विकास मे पिछड़ा- जयराम ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। पंजाब हिमाचल का बड़ा भाई है, लेकिन विकास के मामले में बहुत पिछड़ गया है। पंजाब के विकास के लिए भाजपा सरकार की सरकार बनानी होगी। यह बात हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कही। वह शुक्रवार को नयागांव के दशमेश नगर स्थित ढिल्लों फार्म में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस सभा में पंजाब एवं चंडीगढ़ के बड़े नेता नहीं दिखाई दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हर गांव में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, स्वास्थ्य सुविधाएं और शिक्षा के लिए स्कूल का प्रबंधन है। यदि जनता पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनाती है तो यहां भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी के समय बड़ी सूझबूझ के साथ काम किया है। ऐसे कठिन समय में कोई और प्रधानमंत्री होता तो इस बीमारी पर काबू नहीं पाया जा सकता था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के कारण लोग हुए परेशान
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सभा का समय करीब सुबह 10 बजे था। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से मुख्य बाजार के रास्ते को बंद कर दिया था। सुबह लोगों का ऑफिस का समय होने के कारण आने जाने में काफी दिक्कत हुई।
सभा के दौरान कुर्सियां रहीं खाली
मुख्यमंत्री की सभा के दौरान लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई थी। आयोजकों को मुख्यमंत्री की सभा में ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद थी। लेकिन, उम्मीद के मुताबिक लोग नहीं पहुंचे। सभा दो घंटे की देरी से शुरू होने के कारण बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुना बिने ही चले गए। इस कारण काफी कुर्सियां खाली नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें