फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंजाब सरकार की सफाई मुहिम की मोहाली में निकली हवा, पॉश इलाकों में कूड़े के अवैध ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब सरकार की ओर से शनिवार को पूरे प्रदेश में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ पंजाब का संदेश देने की कोशिश की गई, लेकिन मोहाली में यह मुहिम कूड़े के ढेरों के बीच दम तोड़ती नजर आई। शहर के पॉश वीआईपी इलाकों से लेकर मुख्य सड़कों और खाली पड़ी सरकारी जमीनों तक जगह-जगह कूड़े के अवैध ढेर दिखाई दिए। शाहिमाजरा में किसान मंडी के लिए इस्तेमाल होने वाली जगह पर बड़ी मात्रा में कूड़ा जमा होने से यह स्थान कूड़े के मैदान में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन



एयरपोर्ट रोड और फेज-5 में कोठियों के पीछे सड़क किनारे भी लोगों ने कूड़ा फेंकना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शहर के कई हिस्सों में नियमित रूप से घरों और सार्वजनिक स्थानों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा। इसके चलते लोग खाली प्लॉटों और सड़क किनारे कूड़ा डालने को मजबूर हैं। लगातार कूड़ा जमा होने से इन स्थानों पर बड़े-बड़े ढेर बन गए हैं। इससे बदबू फैलने के साथ-साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।



अभियान के दिन विधायक-मेयर की गैरमौजूदगी पर सवाल

प्रदेश के कई शहरों में विधायक और मंत्री खुद झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश देते नजर आए, लेकिन मोहाली में अभियान के दौरान विधायक कुलवंत सिंह और मेयर सरबजीत सिंह समाना सक्रिय नजर नहीं आए। इसे लेकर लोगों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब शहर में पहले से सफाई व्यवस्था बदहाल है तो विशेष अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचकर व्यवस्था की निगरानी करनी चाहिए थी।
विज्ञापन




कुछ इलाकों में दिखी सक्रियता

फेज-6 में सीनियर डिप्टी मेयर आरपी शर्मा ने झाड़ू लगाकर अभियान में हिस्सा लिया। वहीं फेज-3ए में पार्षद डॉ. सन्नी आहलुवालिया भी सफाई करते नजर आए। हालांकि अन्य इलाकों में कूड़े के ढेर अभियान की हकीकत बयां करते रहे। लोगों ने मांग की कि अभियान को केवल फोटो सेशन तक सीमित रखने के बजाय कूड़ा उठाने की व्यवस्था दुरुस्त की जाए और अवैध डंपिंग पर सख्ती से रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें