फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिंपल हत्याकांड : मोहाली पुलिस ने 300 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की, पांच चश्मदीद गवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। थाना फेज-11 पुलिस ने निजी कंपनी की कर्मचारी डिंपल की चाकू मारकर हत्या के मामले में अदालत में करीब 300 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने इस मामले में कंपनी के कर्मचारी हरजिंदर सिंह को आरोपी बनाया है। पुलिस के अनुसार, हरजिंदर डिंपल के प्रति प्रेम की भावना रखता था और प्रेम में नाकामी के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने निर्धारित 90 दिन की समय सीमा के भीतर जांच पूरी कर यह चार्जशीट दाखिल की है। मामले में कुल 35 गवाह बनाए गए हैं, जिनमें पांच चश्मदीद गवाह शामिल हैं। आरोपी हरजिंदर सिंह इस समय रोपड़ जेल में बंद है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने वारदात से पहले ऑनलाइन दो चाकू मंगवाए थे। घटना वाले दिन उसने एक चाकू से डिंपल पर कई बार वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने खुदकुशी का प्रयास भी किया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसकी जान बची और फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब अदालत में गवाहों के बयान और पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर मामले की सुनवाई आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन



अहम साक्ष्य और जांच

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दोनों चाकू बरामद किए हैं। इन्हें मामले में अहम साक्ष्य के तौर पर चार्जशीट में शामिल किया गया है। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांच का हिस्सा बनाई गई है। पुलिस ने आरोपी और डिंपल के बीच हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट, खून से सने कपड़े और बैंक खाते से संबंधित विवरण भी जुटाए हैं।



आगे की न्यायिक प्रक्रिया

थाना फेज-11 के एसएचओ अमन बैदवान ने बताया कि पुलिस ने सभी साक्ष्य और गवाहों के बयान चार्जशीट में शामिल किए हैं। चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब मामले में अदालत की कार्रवाई शुरू होगी। पुलिस की ओर से बरामद हथियार, सीसीटीवी फुटेज और अन्य दस्तावेज अदालत में पेश किए जाएंगे। इन साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अदालत में मामला मजबूत तरीके से पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें