फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में 83 करोड़ से होंगे विकास कार्य, चुनाव से ठीक पहले सरकार ने खोला खजाना

Mon, 20 Jun 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/मोहाली
विज्ञापन
मोहाली में बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश सरकार ने जिले के लिए खजाना खोल दिया है। रूरल और अर्बन मिशन के तहत जिले में विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के विशेष मुख्य सचिव और लोक संपर्क विभाग के सचिव राहुल तिवाड़ी ने अधिकारियों के साथ रविवार को बैठक की। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में अर्बन एवं रूरल मिशन के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों को समय से पूरा कराया जाए। इसके लिए अधिकारी अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएं। विकास कार्यों में ढील किसी प्रकार से भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रबंधकीय कॉम्‍प्लेक्स में हुई बैठक में मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा, अकाली दल के नेता और अधिकारी मौजूद थे।

इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोक भलाई की स्कीमों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जुटें। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से मोहाली जिला के विकास के लिए अर्बन मिशन एवं रूरल मिशन के तहत 84 करोड़ तीन लाख पांच हजार की रकम खर्च की जाएगी। इसमें से रूरल मिशन के तहत 51 करोड़ 10 लाख रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। अर्बन मिशन के तहत शहर के विकास पर 32 करोड़ 93 लाख पांच हजार रुपये खर्च होंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उक्त विकास कार्यों के लिए आठ करोड़ 23 लाख 26 हजार की पहली ग्रांट जारी हो चुकी है, जबकि शेष राशि जल्द जारी होगी। उन्होंने बताया कि रुरल मिशन के लिए पहली किस्त 18 करोड़ 85 लाख रुपये जारी की गई है। 

एसडीएम खरड़ की अगुवाई में टीम गठित 
इस मौके पर उन्होंने कुराली में डाले जा रहे सीवरेज को नगर काउंसिल के हवाले करने में आ रही समस्या का हल करने के लिए एसडीएम खरड़ की अगुवाई में कमेटी गठित कर दी हैै। उन्होंने कहा कि इसका निपटारा एक महीने में कर दिया जाएगा।

खस्ता हाल सड़कों की होगी मरम्मत 
मुख्य सचिव ने कहा कि मोहाली में जो भी सड़कें खस्ता हाल में हैं, जल्द उनकी मरम्मत करवाई जाएगी। मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा ने बताया कि रामपुर सैणिया से जडौत और लालडू से हंडेेसरा तक की सड़क की जल्द मरम्मत होगी, इस पर 11 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जत्थेदार उजागर सिंह वडाली ने कहा कि खरड़ हलके लिंक सड़कों की मरम्मत के लिए 6 करोड़ 45 लाख रुपये के टेंडर लग चुके हैं।

नया गांव की समस्याओं पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान हलका इंचार्ज उजागर सिंह वडाली ने नया गांव की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि नया गांव में आठ ट्यूबवेल लगाए जाने हैं, इसके लिए जल्द फंड जारी किया जाए। तिवाड़ी ने इस मौके पर आटा-दाल स्कीम, ट्यूबवेलों के कनेक्शन स्कीम अपग्रेड करने संबंधित और अन्य स्कीमों पर रणनीति बनाई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें