मोहाली। खेलो इंडिया गेम्स के तहत बिहार में आयोजित गतका मुकाबलों में 19 राज्यों के 160 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें पंजाब के गतका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और सात पदक जीते।
पंजाब गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजिंदर सिंह सोहल ने बताया कि पंजाब की टीम ने व्यक्तिगत सिंगल स्टिक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। गुरसेवक सिंह ने स्वर्ण पदक और जशनदीप सिंह ने रजत पदक जीता। टीम फ्री स्टिक प्रतियोगिता में गुरसेवक सिंह, जशनदीप सिंह और रोबिनप्रीत सिंह ने रजत पदक जीता। जगदीप सिंह ने व्यक्तिगत फ्री स्टिक प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
लड़कियों के वर्ग में तमन्ना ने व्यक्तिगत एकल स्टिक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और अवनीत कौर ने कांस्य पदक जीता। सोनू कौर ने व्यक्तिगत फ्री स्टिक प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। इन प्रदर्शनों के आधार पर पंजाब के गतका खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त किया है।