फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: व्यापारिक प्रतिष्ठान में लगी आग, बिजली के उपकरण जले

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला हाईवे पर स्थित मोहाली सिटी सेंटर व्यापारिक प्रतिष्ठान की बिजली यूनिट में सोमवार दोपहर को करीब साढ़े तीन बजे अचानक आग गई गई। वहां बड़े-बड़े ट्रांसफार्मर रखे थे। बिजली सप्लाई करने के लिए दो बड़े-बड़े बॉक्स लगे थे। इसको दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुझाया। इससे पहले बॉक्स काफी हद तक जल चुके थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की दोपहर करीब साढ़े तीन अचानक से ट्रांसफार्मर के बीच से धुआं निकलना शुरू हुआ। मार्केट में मौजूद सराफा बाजार ज्वेलरी शॉप के स्टॉफ ने सबसे पहले बिजली को बंद करवाया और दमकल विभाग को सूचना दी। गनीमत रही की मार्केट के जिस कोने में आग लगी थी, वहां साथ ही निजी स्कूल की चारदीवारी थी। अगर आग ज्यादा फैलती तो नुकसान ज्यादा हो सकता था। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें