फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पंजाब द प्रकाश' हुई रवाना, करेंगी सरकार के कामों का गुणगान

Tue, 28 Jun 2016 10:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
'पंजाब द प्रकाश' हुई रवाना, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहाली में सेक्टर-78 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में लोक संपर्क मंत्री विक्रमजीत सिंह मजीठिया ने सोमवार को पंजाब द प्रकाश वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मजीठिया ने कहा कि पंजाबी सभ्याचार और बादल के शासनकाल में हुए विकास कार्यों को पंजाब द प्रकाश वैन जन-जन तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सूबे के गांव-गांव तक शिरोमणि अकाली दल और भाजपा की सरकार के 9 वर्षो में शुरू की गईं जन कल्याणकारी योजनाओं का ‘पंजाब द प्रकाश’ नाम से चलाई गई 50 गाड़ियां प्रचार-प्रसार करेंगी। मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में विकास के बल पर आज रोड और एयर कनेक्टिविटी के मामले में पंजाब अव्वल है। इन नौ वर्षों में शिक्षा, व्यापार और कृषि के क्षेत्र में कई ऐसे कदम उठाए गए, जिससे पंजाब की दशा में सुधार आया है।

उन्होंने कहा कि बादल सरकार में आईआईएम, आईआईटी जैसे संस्थान, पब्लिक वेलफेयर की स्कीमें, भगत पूर्ण सिंह बीमा योजना, आटा-दाल स्कीम, सोलर प्रोजेक्ट और किसानों को फ्री पावर कनेक्शन देने का काम हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रचार के लिए चलाए गए वाहनों में सरकार की स्कीमों के अलावा चार साहेबजादे फिल्म दिखाई जाएगी। इससे गुरुओं की धरती पर पंजाबी संस्कृति और गौरव को सूबे की जनता फिल्म के माध्यम से काफी करीब से देख सकेगी। जिक्रयोग है कि इससे पहले जब इन प्रचार वाहनों को रवाना किया जाना था, लेकिन टेस्टिंग के दौरान एक वाहन में आग लग गई थी। इसके बाद सरकार ने प्रोग्राम में फेरबदल किया था।
विज्ञापन


इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में केरल के बाद पंजाब
पंजाब के लोक संपर्क मंत्री ने दावा किया कि आज पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में काफी आगे है। उन्होंने बताया कि देश में केरल के बाद पंजाब का इंफ्रास्ट्रक्चर सबसे मजबूत है।

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खिलाड़ियों को जाने से रोका
पंजाब द प्रकाश अभियान को शुरू करने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में जब कैबिनेट मंत्री विक्रमजीत सिंह मजीठिया पहुंचते तो  इस दौरान खिलाड़ियों को गेट पर ही रोक दिया गया। हालांकि, कुछ देर बाद उन्हें भीतर भेज दिया गया।

ट्रांसफार्मर में हुआ धमाका
कार्यक्रम के बाद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाके के साथ चिंगारियां निकलने लगीं। धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि वहां कुछ क्षण के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि किसी प्रकार का हादसा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें