फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंजाब बाल अधिकार आयोग ने की बच्चों की सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब राज्य बाल अधिकार सुरक्षा आयोग की टीम ने मोहाली पहुंचकर जिले में बच्चों की सुरक्षा और भलाई से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। आयोग की उप-चेयरपर्सन गुंजीत रुचि बावा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जमीनी हालात का जायजा लिया और आगे सुधार के सुझाव दिए। आयोग की टीम ने सबसे पहले जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। बैठक में एडीसी (विकास) सोनम चौधरी, एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस और एसपी (पीबीआई) दीपिका सिंह सेखों मौजूद रहे।
विज्ञापन

चर्चा के दौरान बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, संवेदनशील बच्चों को होने वाली चुनौतियों और पुलिस की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इसके बाद टीम ने गुर आसरा ट्रस्ट स्थित बाल देखभाल केंद्र का दौरा किया। यहां संस्था की अध्यक्ष कुलवीर कौर और संस्थापक सतवीर सिंह ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उच्च शिक्षा में बच्चों के लिए कोटा प्रणाली, रेस्क्यू किए बच्चों और नए शेल्टर होम की जरूरत और मनोचिकित्सकों की नियुक्ति जैसे मुद्दे उठाए गए।
गुंजीत बावा ने डॉ. बीआर आंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज द्वारा बच्चों की भलाई के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि आयोग का मकसद सिर्फ योजनाओं की समीक्षा करना नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर बदलाव लाना है ताकि हर बच्चे को सुरक्षित और सशक्त वातावरण मिल सके। दौरे के दौरान जिला प्रोग्राम अफसर निखिल अरोड़ा, जिला बाल सुरक्षा अधिकारी नवप्रीत कौर और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें