फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री ने पूरे नहीं किए लोगों के साथ किए वायदे : एनके शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। रविवार को ‘पंजाब मंगदा जवाब’ मुहिम के तहत पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल रैली को संबोधित करेंगे। अकाली दल की ओर से ऐसी रैलियां पूरे पंजाब में निकाली जाएंगी। क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के लोगों के साथ किए गए वायदे पूरे नहीं किए हैं।
विज्ञापन

यह बात शनिवार को जीरकपुर में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान हलका विधायक एनके शर्मा ने कही। एक सवाल के जवाब में शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने रिश्तेदारों की शादियों में तो पांच हजार लोग एकत्रित कर सकते हैं, तो क्या लोग उनसे सवाल करने के लिए रैली नहीं कर सकते। कैप्टन सरकार पंजाब में नशे को खत्म करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। पंजाब में 15 हजार किसानों ने कर्ज माफ न होने के कारण आत्महत्याएं की हैं। 56 हजार किसानों की कुर्की के ऑर्डर निकल चुके हैं, क्योंकि सरकार किसानों से झूठे वादे करके उन्हें गुमराह करती रही है और समय आने पर उनके कर्ज माफ करने से साफ मुकर गई। कैप्टन सरकार ने कहा था कि बिजली बिल के 400 यूनिट माफ किए जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जबकि अकाली दल की सरकार के समय किसानों की 200 यूनिट बिजली माफ की गई थी। इससे उलट व्यापारियों को बंद इंडस्ट्री के भी एवरेज बिजली के बिल भेजे जा रहे हैं। बड़ी इंडस्ट्री को 9 रुपये यूनिट और छोटी इंडस्ट्री को 11 रुपये यूनिट के हिसाब से बिजली मिल रही है। वहीं, पिछले चार साल में राज्य में कोई भी नई परियोजना शुरू नहीं की गई है।
पंचकूला-चंडीगढ़ में कर्फ्यू नहीं, पंजाब में रात के 9 बजे बंद ही मार्केट बंद
प्रेसवार्ता में विधायक एनके शर्मा ने कहा कि मोहाली जिले के व्यापारियों का बुरा हाल हो चुका है। पूरे ट्राइसिटी में सिर्फ जिला मोहाली ही ऐसा है जहां पर 9 बजे से कर्फ्यू लगाकर सब कुछ बंद करवाया जा रहा है। इससे लोगों का व्यापार चौपट हो रहा है। लेकिन कोरोना नहीं रुक रहा है। व्यापारियों को राहत देने के लिए सरकार की ओर से क्या घोषणा की गई? सिर्फ फरमान सुना दिया जाता है कि पंजाब में कर्फ्यू लगा दिया गया है क्या रात के समय कोरोना बाहर निकलता है, जबकि शराब के ठेके खुले रहते हैं। शर्मा ने कहा कि अकाली दल किसानों की पार्टी है और किसानों के साथ है।
विज्ञापन

शहर के लोगों को रिंग रोड की जरूरत
एनके शर्मा ने कहा कि जीरकपुर को रिंग रोड़ की जरूरत है। किसानों की जमीनों को सरकार कौड़ी के भाव अधिगृहित कर रही है। लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। अकाली दल हमेशा किसानों के साथ है। डेराबस्सी सब डिवीजन के बारे में बात करते हुए शर्मा ने कहा कि जीरकपुर में कोई अस्पताल नहीं है। सिर्फ घोषणाओं में अस्पताल 200 बेड का कर दिया गया है। लालड़ू में तो न अस्पताल है और न ही बस स्टैंड है। सरकार की ओर से सिर्फ दावे ही किए जा रहे हैं। हकीकत में कोई काम नहीं किया जा रहा। विधायक शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के साथ सबसे ज्यादा धक्केशाही की जा रही है। लोगों और कर्मचारियों के गुस्से से बचने के लिए सरकार झूठ बोल रही है। इस प्रेसवार्ता में दौरान अकाली दल के कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें