फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ट्रक ड्राइवर, बेटी 12वीं की टॉपर, टीचर बनना लक्ष्य

Sat, 14 May 2016 10:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
पिता ट्रक ड्राइवर, बेटी 12वीं की टॉपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रक ड्राइवर होशियार सिंह की बेटी ने मुश्किल हालात होते हुए भी 12वीं में जिले में टॉप किया। अब उसका लक्ष्य टीचर बनना है। डेराबस्सी के समगौली गांव के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा राजविंद्र कौर ने 12वीं के घोषित नतीजों में मोहाली जिले में पहला स्थान और मेरिट सूची में 20वां रैंक प्राप्त किया है। गरीब परिवार की राजविंद्र ने 450 में 431 अंक हासिल किए हैं। उसके पिता होशियार सिंह ट्रक चालक हैं। रिजल्ट आने के बाद राजविंद्र का परिवार खुशी से झूम उठा। स्कूल प्रिंसिपल मलकीत सिंह और स्टाफ ने राजविंद्र का मुंह मीठा करवाया और कहा कि यह कामयाबी राजविंद्र की मेहनत व लगन का नतीजा है। छात्रा की मां अमरजीत कौर ने बताया कि राजविंद्र ने यह मुकाम बिना ट्यूशन के हासिल किया। उसकी कामयाबी में स्कूल के अध्यापकों का पूरा योगदान है। राजविंद्र ने बताया कि वह बड़ी होकर अध्यापिका बनना चाहती है। उसने बताया उसने यह मुकाम काफी मेहनत से हासिल किया है। वह जो चैप्टर शुरू करती थी, उसे पूरा करके ही दम लेती थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें