फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंजाब बोर्ड की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, 5 मार्च से शुरू होंगे पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2027 में होने वाली आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड ने पंजाब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की तारीखें तय की हैं, ताकि चुनावी ड्यूटी और अन्य प्रशासनिक कार्यों के कारण विद्यार्थियों की परीक्षाओं में कोई परेशानी न आए।
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार तीनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 8 से 20 जनवरी 2027 तक होंगी। वहीं, आठवीं और बारहवीं कक्षा की लिखित परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू होंगी, जबकि दसवीं कक्षा के पेपर 19 मार्च से शुरू होंगे।आठवीं कक्षा की लिखित परीक्षाएं 18 मार्च तक, दसवीं की 20 अप्रैल तक और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 23 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में ओपन स्कूल के विद्यार्थी भी शामिल होंगे।

बोर्ड ने बताया कि परीक्षाओं की विस्तृत डेटशीट अलग से जारी की जाएगी। विद्यार्थी इसे पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर देख सकेंगे। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह (आईएएस, सेवानिवृत्त) ने परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे बचे हुए समय का सही उपयोग करें, नियमित पढ़ाई करें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें