फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मदद के बहाने महिला का एटीएम कार्ड बदला, 70 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली/जीरकपुर। बलटाना के एकता विहार स्थित एसबीआई एटीएम में दो युवकों ने पैसे निकालने में मदद करने के बहाने रीना का डेबिट कार्ड बदल लिया और खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए। घटना 20 नवंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे की है। गुरुनानक नगर निवासी रीना एटीएम से पैसे नहीं निकाल पा रही थी। इसी दौरान दो युवकों ने मदद के बहाने उसका कार्ड बदल दिया। रात करीब नौ बजे खाते से पैसे निकलने के मैसेज आए। अगले दिन बैंक में जांच कराने पर कार्ड बदले जाने का पता चला। पीड़िता ने मोहाली साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें