फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंजाब एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारी करेंगे हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं ठप करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। पंजाब एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारियों ने पंजाब सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की है। उन्होंने 23 नवंबर से राज्यभर में स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी कामकाज को पूरी तरह ठप करने की चेतावनी दी है। यह कदम चंडीगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री और प्रधान सचिव कुमार राहुल के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक बेनतीजा रहने के बाद उठाया गया है। कर्मचारी संगठनों ने सरकार को दस दिन का अल्टीमेटम दिया है। एड्स कंट्रोल सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष जसमेल सिंह देओल ने इस निर्णय की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कर्मचारियों को 20 फीसदी वेतन वृद्धि और बिना शर्त नियमितीकरण का वादा किया गया था। 2023 की नीति के तहत कर्मचारियों का सत्यापन भी पूरा हो चुका है। हालांकि, मौजूदा नीति में केंद्र प्रायोजित योजनाओं के कर्मचारियों को जानबूझकर बाहर रखा गया है। इससे उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। जसमेल सिंह देओल ने बताया कि 3 नवंबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को विभाग ने टाल दिया था। तब 20 फीसदी वेतन वृद्धि की फाइल जल्द पारित करने का झूठा आश्वासन दिया गया था। लेकिन छह उप-समिति बैठकों के बाद भी विभाग ऐसा नहीं कर पाया। इसे कर्मचारियों के साथ घोर विश्वासघात बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें