फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बस्तियों में जांचा लार्वा, लोगों को साफ-सफाई के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। खानपुर खरड़ में स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और मलेरिया का खतरा कम करने के लिए सर्वेक्षण अभियान चलाया। टीम ने प्रवासी मजदूरों की बस्तियों में घर-घर जाकर मच्छरों के लार्वा की जांच की। जहां लार्वा मिला, वहां कार्रवाई हुई और लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रीत मोहन सिंह खुराना और डॉ. अनुपमा ने अभियान का नेतृत्व किया। सैनिटरी इंस्पेक्टर अवतार सिंह और ब्लॉक घड़ुआं के ब्रीडिंग चेकर्स ने सर्वेक्षण में सहयोग दिया। डॉ. प्रीत मोहन सिंह खुराना ने डेंगू और मलेरिया की रोकथाम में जनभागीदारी को जरूरी बताया। घरों और आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर, फ्रिज ट्रे, गमलों और पुराने टायरों की हर सप्ताह सफाई करें। लोगों से हर शुक्रवार को ड्राई डे मनाने और स्वास्थ्य टीमों का सहयोग करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें