फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्सर सवार झपटमार युवती का पर्स छीन कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली के गुरुद्वारा श्री बाऊली साहिब के पीछे न्यू जनरेशन अपार्टमेंट्स के नजदीक दफ्तर से घर जा रही एक युवती से पल्सर बाइक सवार युवक पर्स छीनकर फरार हो गया। युवती के पर्स में ऑफिस का एक मोबाइल फोन, करीब 14 हजार नकदी और जरूरी कागजात थे। इसके बाद युवती ने अपने बॉस को वारदात की जानकारी दी और तुरंत ढकोली थाने में इसकी शिकायत दी गई। इसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नवल अरोड़ा निवासी ढकोली ने बताया कि उनकी बेटी मैकी अरोड़ा ढकोली सब्जी मंडी के नजदीक हर्बल फिटनेस नामक दफ्तर में नौकरी करती है। सोमवार को दफ्तर की साथी युवती पलक के साथ दफ्तर के काम से सेक्टर-20 पंचकूला गई थी और वहां पर सेल का काम करके करीब 14 हजार रुपये पर्स मेें रखकर अपने घर जा रही थी। जब वह न्यू जनरेशन अपार्टमेंट्स से थोड़ा आगे पहुंची तो यहां अंधेरे में काली पल्सर बाइक सवार युवक ने उसका पर्स छीन लिया और फरार हो गया। थाना ढकोली के एसएचओ कुलबीर सिंह ने बताया कि जांच चल रही है और उम्मीद है कि जल्द ही झपटमार गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें