फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं से जूझ रहे जुझार नगर वासी, अधिकारी सुनते नहीं परेशानी

Tue, 05 Jul 2016 09:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
public problems - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समस्याओं से जूझ रहे जुझार नगर वासियों ने अधिकारियों से सड़क निर्माण और बिजली समस्या को दूर करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि उनके क्षेत्र की सड़कें बदहाल हैं और गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। दिन में कई-कई घंटे बिजली गुल रहती है। तीन दिन पहले लगातार 30 घंटे तक बिजली नहीं आई। लोगों का कहना है हाई वोल्टेज ने कई दिन पहले बिजली के उपकरण फुंक गए थे। दुर्गा महिला मंडल की प्रधान विजय लक्ष्मी ठाकुर के मुताबिक, उन्होंने जुझार नगर में समस्याओं का अंबार है, लेकिन सरकार और प्रशासनिक अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र की अधिकांश सड़कें टूटी हुईं। बारिश का मौसम शुरू हो चुका है, लेकिन सड़कों का निर्माण और गंदे पानी की निकासी का उचित प्रबंध नहीं है। दुकानदार अनिल कुमार ने बताया कि बिजली के कटों के कारण दुकानदारी खराब हो रही है। चंपा चंदेल, मंजू, सुनीला शर्मा और स्वर्णी देवी ने बताया कि समस्याओं के बारे में कई बार सरपंच को बता चुके हैं। लेकिन इन समस्याओं को दूर करने के लिए आज तक कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि जुझार नगर महिला मंडल ने इन समस्याओं को लेकर अधिकारियों से भी शिकायत की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें